G20 Summit 2023 New Delhi: देखें कितना भव्य है जी20 समिट में आए डेलीगेशंस का ऑफिस, Watch Video

 

G20 Summit 2023: नई दिल्ली में हो रहे जी20 वैश्विक शिखर सम्मेलन के लिए डेलीगेशंस का आगमन शुरू हो गया है। दुनिया के दिग्गज नेता इस सम्मेलन में पहुंच रहे हैं। उनके ऑफिसेस किस तरह से तैयार किए हैं।

जी20 समिट के लिए आने वाले डेलीगेशंस के ऑफिसेस भारत मंडपम के हॉल नंबर 14 में तैयार किए गए हैं। जी20 इंडिया के चीफ कोर्डिनेटर हर्ष वी श्रृंगला ने इसका एक वीडियो शेयर किया गया है। कार्यालय में एंट्री करते ही मदर ऑफ डेमोक्रेसी एग्जीबिशन लगाया गया है। जिसमें भारत की लोकतांत्रिक परंपरा को दर्शाया गया है। इसके बाद वेलकम लोकेशन है, जहां पर जी20 में शामिल होने वाले सभी देशों के नेशनल फ्लैग लगाए गए हैं। इस बोर्ड पर हिंदी सहित कुल 7 भाषाओं में स्वागत लिखा गया है। इसके आगे एक पैनल लगाया गया है जो पूरे हॉल की जानकारी देता है। इसके बाद सभी देशों के डेलीगेशंस के लिए स्टेट ऑफ आर्ट ऑफिसेस तैयार किए गए हैं।