Bhopal News: फेसबुक फ्रेंड ने पिपलानी क्षेत्र में शादी का वादा कर युवती से किया दुष्कर्म

 

संवाददाता, अंकित कुमार

Bhopal News: पिपलानी थाना क्षेत्र में युवती की फेसबुक के माध्यम से युवक से जान पहचान हो गई। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया और युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर बलात्कार किया।

पिछले दिनों जब युवती ने शादी के लिए दबाव डाला तो युवक ने इनकार करते हुए युवती से बात करना ही बंद कर दिया। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार 25 वर्षीय युवती पिपलानी क्षेत्र में रहती है और यहां के कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। साल 2019 में फेसबुक के जरिए उसकी पहचान अर्जुन ठाकुर से हुई थी। अर्जुन दमोह का रहने वाला है और भोपाल में पढ़ाई कर रहा था। अर्जुन युवती को सतनामी नगर स्थित अपने किराए के मकान पर लेकर गया। यहां पर उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया।

आरोपी ने दुष्कर्म करने के बाद युवती को जल्द ही शादी करने का झांसा दिया। युवती ने उस पर भरोसा कर लिया और दुष्कर्म के बारे में किसी को कुछ भी नहीं बताया। इस बीच में युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। पिछले दिनों जब युवती ने शादी करने को कहा तो अर्जुन ठाकुर ने इंकार कर दिया। कल युवती की शिकायत पर पुलिस ने बलात्कार प्रकरण दर्ज कर लिया है।