Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे कुलदेवता की शरण में, की पूजा अर्चना

 

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शपथ लेने के बाद शुक्रवार को पहली बार अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय ने जशपुर जिले बंदरचुवा के पास तुर्री गांव पहुंचकर कुल देवता का दर्शन किया।

स्थानीय सूत्रों ने बताया कि इस मंदिर स्थल में गांव के पुजारी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को विधि विधान से पूजा पाठ कराया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने कहा कि पूर्वजों के आशीर्वाद से ही शुभ कार्य संपन्न होते हैं। आज तुर्री में अपने कुलदेवता का आशीर्वाद लेकर प्रदेश की खुशहाली और जनहित में निरंतर कार्य करूंगा।

ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री के पूर्वज सरदार भगत साय(सरदार बूढ़ा) की स्मृति में मंदिर का निर्माण कराया गया है। तुर्री गांव के निवासी विकास कुमार साय ने बताया कि तुर्री में घनघोर जंगल और पहाड़ियों से घिरे इसी स्थल पर सीएम साय के पूर्वजों के दो भाईयों भगत साय और दवेल साय में से भगत साय पर बाघ ने हमला किया था,जिससे उन्हें प्राण त्यागने पड़े थे। जिस स्थान उन्होंने प्राण त्यागे थे ,वहां उनका वास मानकर आस्था और विश्वास से पूजा अर्चना की जाती है। मूल स्थान के बाजु में बाघ में भगत साय को देवता तुल्य वास मानकर इस स्थान पर बाघ की मूर्ति स्थापित कर पूजा पाठ किया जाता है।