हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने निर्मल कुटिया गुरुद्वारा में टेका मत्था, आशीर्वाद लेकर राजस्थान के लिए हुए रवाना

 

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को चुनाव प्रचार के दौरान करनाल दौरे पर रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी निर्मल कुटिया गुरुद्वारा पहुंचे। यहां सीएम नायब ने निर्मल कुटिया गुरुद्वारा में मत्था टेक कर धार्मिक संदेश दिया।

इसके बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र से राजस्थान में चुनाव प्रचार के लिए रवाना हुए।

लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होना है। पहले चरण का चुनाव प्रचार कल शाम थम जाएगा। इस बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राजस्थान में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार किया।

आपको बता दें कि राजस्थान में पहले और दूसरे चरण में मतदान होना है। प्रदेश की कुछ सीटों पर 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होगा। इसके लिए कल चुनाव प्रचार थम जाएगा। इससे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी राजस्थान के दौरे पर रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा कर मतदान की अपील की है।