28 जुलाई 2024 श्रावण कृष्ण अष्टमी रविवार दैनिक राशिफल एवं शुभ समय सहित
सौजन्य से काल साधक श्री महाकाल अवंतिका (उज्जैन)
श्री श्री कालयुक्त नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2081 श्री शक संवत 1946 श्रावण कृष्ण अष्टमी रविवार, ईस्वी 28 जुलाई 2024, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायन, वर्षा ऋतु।
राहुकाल सायं 17 बजकर 36 मिनट से 19 बजकर 16 मिनिट तक रहेगा एवं दिशाशूल पश्चिम मे रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त मध्याह्न 12 बजकर 06 मिनट से 13 बजकर 00 मिनट तक।
अष्टमी तिथि रात्रि 19 बजकर 29 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि रहेगी।
अश्विनी नक्षत्र मध्याह्न 11 बजकर 48 मिनट तक उपरांत भरणी नक्षत्र रहेगा।
शूल योग रात्रि 20 बजकर 10 मिनट तक उपरांत गण्ड योग रहेगा।
बालव करण प्रातः 08 बजकर 23 मिनिट तक उपरांत कौलव करण रहेगा।
01 जुलाई से 31 जुलाई तक के व्रत एवं त्योहार
28 रविवार: सावन कालाष्टमी
29 सोमवार: दूसरा सावन सोमवार
30 मंगलवार: दूसरा मंगला गौरी व्रत
31 बुधवार: कामिका एकादशी व्रत
चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
चर 07 बजकर 29 मिनट से 09 बजकर 11 मिनट तक
लाभ 09 बजकर 11 मिनट से 10 बजकर 52 मिनट तक।
अमृत 10 बजकर 52 मिनट से 12 बजकर 33 मिनट तक
शुभ 14 बजकर 14 मिनट से 1बजकर 55 मिनट तक।
आज का चंद्रबल वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर और मीन राशि पर मध्याह्न 13 बजकर 00 मिनट तक शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा मेष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक और कुंभ राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा
चंद्रमा मीन राशि पर मध्याह्न 13 बजकर 00 मिनट तक उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा।
मेष- किसी भी चीज की अति निकासनदायक हो सकती है। जल्दबाजी और अति उत्साह में कार्य प्रभावित हो सकता है। शिक्षा संतान और प्रेम पक्ष सुखकर बना रहेगा। दिन सामान्य फलकारक।
वृष- हर्ष उत्साह में रहेंगे और अन्य को भी रखेंगे। प्रियजन से भेंट संभव है। संतान अच्छा करेगी। शिक्षा में एकाग्रता बनाए रखने के लिए प्रयास करने पड़ सकते हैं। दिन शुभ फलकारक
मिथुन- इस बात का सदैव ध्यान रखें कि परिवार में किसी का कोई भी प्रयास और लाभ व्यक्तिगत नहीं होता। परिजनों के बीच सभी सुख-दुख साझा होते हैं। दिन सामान्य फलकारक। अनावश्यक हस्तक्षेप से बचें।
कर्क- साहस पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा। जोखिम लेने में आगे रहेंगे। जो भी करें वह तार्किक और उचित हो। बंधुजनों से भेंट होगी। महत्वपूर्ण सूचनाओं की अधिकता बनी रह सकती है।
सिंह- उत्सव आयोजन में प्रमुखता से शामिल होंगे। परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। अति उत्साह में कोई ऐसी बात किसी से न कहें जो स्वयं को प्रिय न हो। सेहत का ध्यान रखें। दिन उत्तम।
कन्या- लोकप्रियता और पूछपरख बढ़त पर रहेंगे। करीबियों में चर्चा का केंद्र बने रह सकते हैं। निसंकोच आगे बढ़ें। निजी जीवन में शुभता का संचार रहेगा। नीति नैतिकता का साथ न छोड़ें।
तुला- वर्तमान में वस्तुएं एवं सूचनाओं का दबाव इतना ज्यादा है कि चयन से महत्वपूर्ण छोड़ना हो गया है। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। व्यर्थ के विवाद और बहस से बचें। दिन सामान्य फलकारक।
वृश्चिक- आर्थिक क्षेत्र में अप्रत्याशित लाभ के संकेत हैं। कार्य क्षेत्र में अधिकाधिक समय देने की सोच रखें। चर्चाओं में प्रभावी रहेंगे। महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। दिन हितवर्धक
धनु- नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा। सभी वर्गों के लोगों का समर्थन और सहयोग पाकर तेजी से आगे बढ़ सकेंगे। पदोन्नति संभव है। भाग्य पक्ष में अनुकूलता रहेगी। दिन उत्तम।
मकर- भ्रमण मनोरंजन में रुचि लेंगे। महत्वपूर्ण प्रयासों में गति आएगी। सूचनाओं का आदान प्रदान बढ़ेगा। धर्म में आडम्बर से बचने का प्रयास करें। भाग्य की प्रबलता बनी रहेगी। दिन श्रेष्ठ।
कुंभ- बड़ी सफलताएं अक्सर सहज चूक से हाथ से निकल जाती हैं। जब तक परिणात शत प्रतिशत पक्ष में न आए विश्राम न करें। खानपान का ध्यान रखें। योजना बनाकर कार्य करें। दिन सामान्य।
मीन- दाम्पत्य की नींव सेवा, सद्व्यवहार और परस्पर प्रीति पर निर्भर करती है। अहम की भावना को तिलांजलि दें। साझेदारी में तार्किक भरोसा रखें। शुभ प्रस्ताव प्राप्त होंगे। दिन उत्तम फलकारक।
पँ. हरीश शर्मा
*"ज्योतिष मार्तण्ड"
आजीवन सदस्य अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष परिषद,
संयुक्त राज्य अमेरिका
श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर
09351303934, 9414041095
www.mahakaljyotish.co.in
#bestastrologer #famousastrologer #jaipurjyotish