Horoscope Today : जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का राशिफल

Horoscope Today : जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का राशिफल

मेष : आज ऑफिस में अधिकारियों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। अपनी प्रतिभा का सही उपयोग करने का प्रयास करें। आत्मविश्वास में कमी आएगी। आपको किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े कार्यों में नुकसान हो सकता है।

वृष : आज मन में असमंजस जैसी स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य संबंधी लापरवाही बिल्कुल न करें। बाहर का भोजन करने से आपको बचना चाहिए। कुछ लोग आपके साथ विश्वासघात कर सकते हैं। बच्चों के साथ आनंद का समय व्यतीत करेंगे।

मिथुन : आज धार्मिक और अध्यात्मिक चर्चाओं में रुचि ले सकते हैं। माता-पिता आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। सेहत की दृष्टि से दिन बहुत अच्छा है। इंटरव्यू में आपको सफलता मिल सकती है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा।

कर्क : आज परिजनों के साथ मतभेद सामने आ सकते हैं। छोटी-मोटी दुर्घटना होने की आशंका है। नए प्रोजेक्ट्स की शुरुआत न करें। किसी बात को लेकर मन में तनाव रहेगा। क्रोध में आकर कुछ भी बोलने से बचें।

सिंह : आज फिर भी विवादित मुद्दों पर चर्चा से दूरी बनाकर रखना चाहिए। धार्मिक स्थल पर जाने का विचार बना सकते हैं। संतान के लिए समय अच्छा रहेगा। घर में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। लोग आपकी कार्यक्षमता से प्रभावित होंगे।

कन्या : आज यात्रा के दौरान कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। दिनचर्या बहुत अच्छी नहीं रहेगी। महंगी वस्तुओं की खरीदारी में जल्दबाजी न करें। कारोबार में कुछ व्यवहारिक चूक कर सकते हैं। जीवनसाथी से बहस हो सकती है।

तुला : आज व्यापार में सहयोगियों से परामर्श लेना हितकर होगा। मानसिक तनाव में कमी आएगी। अपनी प्रतिभा और ऊर्जा का अच्छा उपयोग कर पाएंगे। परिस्थितियां आपके लिए अनुकूल रहेंगी। कुछ महत्वपूर्ण लोगों के साथ आपका संपर्क मजबूत होगा।

वृश्चिक : आज धैर्यपूर्वक विचार करना बेहतर होगा। काम की अधिकता के कारण थकान हो सकती है। कुछ नजदीकी सहकर्मियों की कार्यशैली से आप नाखुश हो सकते हैं। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। बच्चों को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे।

धनु : आज सामाजिक गतिविधियों में आपकी सहभागिता बढ़ने वाली है। यात्रा का आनंद उठाएंगे। घर में बड़ों की सलाह से काम करना बेहतर होगा। स्वास्थ्य से जुड़े कष्टों का निवारण होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मकर : आज आर्थिक पक्ष कमजोर होगा। किसी से भी धन उधार लेन-देन न करें। विद्यार्थी अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। आपको भागदौड़ का सामना करना पड़ेगा। अवमानना झेलनी पड़ सकती है।

कुंभ : आज अपने निजी मामलों में दूसरों का हस्तक्षेप न करने दें। किसी उलझन से बाहर निकल सकते हैं। अपने दायित्वों को निर्वहन करना चाहिये। कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम भावना और सामंजस्य भाव बढ़ेगा।

मीन : आज आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। विरोधियों को अच्छी तरह से परास्त कर पाएंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिलेगी। घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। अपनी भावनाओं पर नियन्त्रण रखें। समाज में आपका वर्चस्व बढ़ेगा।

Share this story