चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा की जीत, BJP अध्यक्ष नड्डा ने दी बधाई

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा की जीत, BJP अध्यक्ष नड्डा ने दी बधाई

New Delhi: चंडीगढ़ मेयर पद के चुनाव में भाजपा ने आम आदमी पार्टी -कांग्रेस के उम्मीदवार को हराकर जीत हासिल की। मनोज सोनकर चंडीगढ़ के मेयर बन गए हैं।

भाजपा को 16 और इंडिया गठबंधन को 12 वोट मिले हैं। चंडीगढ़ में मेयर का चुनाव जीतने पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चंडीगढ़ भाजपा को बधाई दी है।

मंगलवार को अपने सोशल मीडिया मंच एक्स पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आईएनडीआई गठबंधन पर भी तंज कसा। अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा गठबंधन ने अपनी पहली चुनावी लड़ाई लड़ी और फिर भी भाजपा से हार गया, इससे पता चलता है कि न तो उनका अंकगणित काम कर रहा है और न ही उनकी केमिस्ट्री काम कर रही है।

Share this story