Budget Session 2024: 1 फरवरी को वित्त मंत्री पेश करेंगी अंतरिम बजट
Jan 11, 2024, 19:24 IST
| 
Parliament Budget Session 2024: 1 फरवरी को केंद्र की मोदी सरकार अपना अंतरिम बजट पेश करेगी। ऐसे में संसद के बजट सत्र की तारीख सामने आ गई है। संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा, जिसके 9 फरवरी, 2024 तक चलने की संभवना है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेंगी। बजट सत्र की शुरुआत संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन से होगी।