Arcil IPO की धमाकेदार एंट्री! 9 सितंबर से खुलेगा इश्यू

|
Arcil IPO की धमाकेदार एंट्री! 9 सितंबर से खुलेगा इश्यू

Mumbai: एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी (इंडिया) लिमिटेड यानी ARCIL ने अपने आईपीओ के जरिए बाजार में दस्तक देने की तैयारी पूरी कर ली है। कंपनी का आईपीओ 9 सितंबर 2026 को खुलेगा और 11 सितंबर 2026 को बंद होगा। एंकर निवेशकों के लिए बोली 8 सितंबर को खुलेगी। कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड ₹132 से ₹139 प्रति इक्विटी शेयर तय किया है। निवेशक न्यूनतम 107 शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे और इसके बाद 107 शेयरों के गुणक में आवेदन किया जा सकेगा। ऊपरी प्राइस बैंड पर एक लॉट के लिए निवेश करीब ₹14,873 बैठेगा।

यह पूरा ऑफर ऑफर फॉर सेल है, जिसमें मौजूदा शेयरधारकों द्वारा अधिकतम 5,27,31,946 इक्विटी शेयर पेश किए जाएंगे। इनमें अवेन्यू इंडिया रिज्यूर्गेन्स, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, लाथे इन्वेस्टमेंट और फेडरल बैंक शामिल हैं।

आईपीओ में क्यूआईबी के लिए अधिकतम 50 प्रतिशत, एनएलएल के लिए कम से कम 15 प्रतिशत और रिटेल निवेशकों के लिए कम से कम 35 प्रतिशत हिस्सा निर्धारित है। निवेशक आवेदन एएसबीए प्रक्रिया के जरिए कर सकेंगे।

Tags

Share this story

featured

Trending