IPO की दुनिया में Augmont का विस्फोटक प्रवेश

|
IPO की दुनिया में Augmont का विस्फोटक प्रवेश

Mumbai (Anil Bedag): ऑगमोंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) निवेशकों के लिए शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 को खुलेगा और मंगलवार, 25 अगस्त को बंद होगा। कंपनी ने 5 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर के लिए 750-788 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। एंकर निवेशकों के लिए बोली 20 अगस्त को खुलेगी।

करीब 825 करोड़ रुपये के इस इश्यू में 620 करोड़ रुपये तक का फ्रेश इश्यू और 205 करोड़ रुपये तक का ऑफर फॉर सेल शामिल है। ओएफएस में नमिता केतन कोठारी, विवेक पृथ्वीराज कोठारी और डिंपल मुकेश कोठारी शेयर बेचेंगे। कर्मचारियों के लिए 4 करोड़ रुपये तक के शेयर आरक्षित किए गए हैं।

निवेशक न्यूनतम 19 शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे और इसके बाद 19 के गुणकों में आवेदन किया जा सकेगा। कंपनी का आईपीओ बुक-बिल्डिंग प्रक्रिया के तहत लाया जा रहा है। इश्यू में क्यूआईबी, म्यूचुअल फंड और अन्य संस्थागत निवेशकों के लिए निर्धारित आवंटन व्यवस्था के साथ एंकर निवेशकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

Tags

Share this story

featured

Trending