कोल इंडिया की बड़ी पेशकश! 19 नवंबर से खुलेगा Mahanadi Coalfields का IPO

|
कोल इंडिया की बड़ी पेशकश! 19 नवंबर से खुलेगा Mahanadi Coalfields का IPO

Mumbai: देश के कोयला क्षेत्र की प्रमुख कंपनी महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) अपना बहुप्रतीक्षित प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 19 नवंबर 2026 से निवेशकों के लिए खोलने जा रही है। कंपनी ने इसके लिए प्रति शेयर ₹129 से ₹136 का प्राइस बैंड तय किया है। यह आईपीओ 23 नवंबर तक खुला रहेगा। निवेशक न्यूनतम 110 शेयरों और इसके बाद 110 के गुणकों में बोली लगा सकेंगे।

इस आईपीओ के जरिए कंपनी के प्रवर्तक कोल इंडिया लिमिटेड 66.18 करोड़ शेयरों तक की बिक्री पेशकश (ओएफएस) करेंगे। यानी कंपनी को इस निर्गम से सीधे कोई नई पूंजी नहीं मिलेगी। शुद्ध निर्गम का अधिकतम 50 प्रतिशत हिस्सा संस्थागत निवेशकों, न्यूनतम 15 प्रतिशत गैर-संस्थागत निवेशकों और कम से कम 35 प्रतिशत खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित रहेगा।

Tags

Share this story

featured

Trending