अर्बन कंपनी लिमिटेड का IPO 10 सितंबर को खुलेगा

|
अर्बन कंपनी लिमिटेड का IPO 10 सितंबर को खुलेगा 

Mumbai (अनिल बेदाग): अर्बन कंपनी लिमिटेड ("कंपनी") बुधवार, 10 सितंबर, 2025 को अपने इक्विटी शेयरों के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम के संबंध में अपनी बोली/प्रस्ताव खोलेगी। इक्विटी शेयरों का कुल प्रस्ताव आकार ₹19,000 मिलियन [₹1900 करोड़] तक है, जिसमें ₹4,720 मिलियन [₹472 करोड़] तक के नए निर्गम और विक्रय शेयरधारकों द्वारा ₹14,280 मिलियन [₹1,428 करोड़] तक के बिक्री प्रस्ताव शामिल हैं। ("कुल प्रस्ताव आकार")।

एंकर निवेशक बोली की तिथि मंगलवार, 9 सितंबर, 2025 होगी। बोली/प्रस्ताव बुधवार, 10 सितंबर, 2025 को अभिदान के लिए खुलेगा और शुक्रवार, 12 सितंबर, 2025 को बंद होगा। प्रस्ताव का मूल्य बैंड ₹98 से ₹103 प्रति इक्विटी शेयर निर्धारित किया गया है। न्यूनतम 145 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 145 इक्विटी शेयरों के गुणकों में बोलियाँ लगाई जा सकती हैं। कर्मचारी आरक्षण भाग में बोली लगाने वाले पात्र कर्मचारियों को प्रति इक्विटी शेयर ₹9 की छूट दी जा रही है।

Tags

Share this story

featured

Trending