मार्केटप्लेस कारोबार को मिलेगी नई रफ्तार, Acevector Limited IPO में ₹287 करोड़ का फ्रेश इश्यू

|
मार्केटप्लेस कारोबार को मिलेगी नई रफ्तार, Acevector Limited IPO में ₹287 करोड़ का फ्रेश इश्यू

Mumbai (Anil Bedag): ई-कॉमर्स और मार्केटप्लेस कारोबार से जुड़ी ऐसवेक्टर लिमिटेड का आईपीओ 25 सितंबर 2026 को खुलने जा रहा है। कंपनी ने आईपीओ के लिए ₹1 अंकित मूल्य वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर का प्राइस बैंड ₹30 से ₹32 तय किया है। निवेशक 29 सितंबर तक इस इश्यू में बोली लगा सकेंगे, जबकि एंकर निवेशकों के लिए बोली 24 सितंबर को खुलेगी।

आईपीओ में कंपनी ₹287 करोड़ तक का फ्रेश इश्यू जारी करेगी। इसके अलावा मौजूदा शेयरधारकों की ओर से 4,15,62,500 इक्विटी शेयरों तक का ऑफर फॉर सेल शामिल है। निवेशकों के लिए न्यूनतम बोली 468 शेयरों की होगी और इसके बाद 468 शेयरों के गुणक में बोली लगाई जा सकेगी।
फ्रेश इश्यू से प्राप्त राशि का इस्तेमाल कंपनी अपने मार्केटप्लेस कारोबार के मार्केटिंग और बिजनेस प्रमोशन, टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी लागत, अधिग्रहण के जरिए गैर-जैविक वृद्धि और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।

Tags

Share this story

featured

Trending