मोतिलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड ने बनाया नया रिकॉर्ड
Mumbai (Anil Bedag): मोतिलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया है। कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट आफ्टर टैक्स सालाना आधार पर 14 प्रतिशत बढ़कर 609 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि अन्य समग्र आय सहित कुल पैट 1,513 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर रहा। इस शानदार प्रदर्शन में एसेट मैनेजमेंट कारोबार की अहम भूमिका रही, जहां पैट में 73 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई!
कंपनी का कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट 31 प्रतिशत बढ़कर 2.12 लाख करोड़ रुपये हो गया। म्यूचुअल फंड कारोबार में एसआईपी इनफ्लो 16 प्रतिशत बढ़कर 4,064 करोड़ रुपये रहा, जबकि प्राइवेट वेल्थ मैनेजमेंट का एयूएम 37 प्रतिशत बढ़कर 2.4 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। रिटेल वेल्थ मैनेजमेंट में एआरआर रेवेन्यू 26 प्रतिशत बढ़ा और डिस्ट्रीब्यूशन बुक 45,575 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।
हाउसिंग फाइनेंस कारोबार में पैट 36 प्रतिशत बढ़कर 32 करोड़ रुपये रहा और ऋण वितरण में 64 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। इस दौरान कंपनी की लॉन्ग-टर्म क्रेडिट रेटिंग भी क्रिसिल द्वारा बढ़ाकर ए ए प्लस (स्टेबल) कर दी गई। कंपनी के कुल रेवेन्यू में एनुअल रिकरिंग रेवेन्यू का योगदान बढ़कर 66 प्रतिशत हो गया, जिससे आय और अधिक स्थिर एवं अनुमानित बनी है। पिछले 10 वर्षों में कंपनी ने ऑपरेटिंग पैट में 33 प्रतिशत की सीएजीआर के साथ लगातार मजबूत विकास का रिकॉर्ड कायम किया है।

