Nokia C12 Pro स्मार्टफोन पर्पल कलर में लांच, कीमत 7 हजार से कम
एचएमडी ग्लोबल के स्मार्टफोन ब्रैंड नोकिया (नोकिया सी12 प्रो) ने इस साल मार्च में ‘नोकिया सी12 प्रो स्मार्टफोन को भारत में लांच किया था। यह एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन है। कंपनी ने अब इस डिवाइस को पर्पल कलर ऑप्शन में पेश कर दिया है। नोकिया मोबाइल इंडिया ने ट्विटर पर यह जानकारी दी है। फोन को 7 हजार रुपए से कम में खरीदा जा सकेगा।
नोकिया सी 12 प्रो पर्पल कलर वेरिएंट को 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज ऑप्शन में लाया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 6999 रुपए है। सेल की तारीख अभी सामने नहीं आई है। यह फोन 12 महीने की रिप्लेसमेंट गारंटी के साथ आता है, यानी कोई भी खराबी होने पर फोन को नए वेरिएंट से बदलने का वादा कंपनी कर रही है।
नोकिया सी 12 प्रो में 6.3 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है। इसका रेजॉलूशन 720&1600 पिक्सल और एस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। फोन के डिस्प्ले में 2 डी टफेंड ग्लास लगाया गया है। 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

