PESHWA WHEAT LIMITED आईपीओ ने मचाई धूम, क्यूआईबी बुक 177 गुना पार

|
PESHWA WHEAT LIMITED आईपीओ ने मचाई धूम, क्यूआईबी बुक 177 गुना पार

Mumbai (Anil Bedag): सितंबर के सबसे व्यस्त एसएमई आईपीओ सप्ताह के बीच पेशवा व्हीट लिमिटेड ने पहले ही दिन निवेशकों का जबरदस्त ध्यान खींच लिया है। ₹53.52 करोड़ के बीएसई एसएमई आईपीओ को शुरुआती घंटों में ही मजबूत प्रतिक्रिया मिली, जबकि क्वालीफाइड इंस्टिट्यूशनल बुयर्स की भागीदारी ने पूरे इश्यू को खास बना दिया।

क्यूआईबी हिस्से के लिए उपलब्ध महज 49,200 शेयरों के मुकाबले करीब 87.14 लाख शेयरों के लिए बोलियां मिलीं, यानी यह हिस्सा लगभग 177 गुना सब्सक्राइब हुआ। क्यूआईबी कैटेगरी में करीब ₹88 करोड़ की बोली आने की बात सामने आई है। कंपनी का आईपीओ ₹95–101 प्रति शेयर के प्राइस बैंड पर है और इसमें 52.99 लाख इक्विटी शेयर शामिल हैं। कंपनी के शेयरों की बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर संभावित लिस्टिंग 1 अक्टूबर 2026 को बताई गई है।

बाजार के मौजूदा माहौल पर टिप्पणी करते हुए एक मार्केट ऑब्जर्वर ने कहा, “पेशवा व्हीट की शुरुआती संस्थागत मांग एसएमई सेगमेंट में निवेशकों की सक्रियता को दर्शाती है। क्यूआईबी हिस्से में आई असाधारण बोली इस इश्यू की सबसे उल्लेखनीय बात है।” इस बीच, ऑफलाइन मार्केट में जीएमपी के ₹285–290 तक पहुंचने की रिपोर्ट ने भी बाजार की दिलचस्पी बढ़ाई है। हालांकि जीएमपी अनौपचारिक संकेतक है और अंतिम लिस्टिंग प्रदर्शन की गारंटी नहीं देता।

Tags

Share this story

featured

Trending