Delhi Liquor Scam: सीएम अरविन्द केजरीवाल का तिहाड़ की जेल नंबर 2 है नया ठिकाना

Delhi Liquor Scam: सीएम अरविन्द केजरीवाल का तिहाड़ की जेल नंबर 2 है नया ठिकाना

Delhi Liquor Scam: दिल्ली की शराब आबकारी नीति केस में सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 15 अप्रैल तक के लिए तिहाड़ जेल भेज दिया गया। ED ने केजरीवाल को विशेष अदालत में पेश किया।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल नंबर 2 में अकेले रहेंगे.

21 मार्च से जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से जुड़े दो मामलों पर राउज एवेन्यू कोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। जेल अधिकारी के अनुसार दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को न्यायिक हिरासत में भेजने के शहर की एक अदालत के आदेश के बाद तिहाड़ जेल लाया गया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बैरक में अकेले रहेंगे। 24 घंटे सीसीटीवी से उन पर निगरानी होगी।

सीएम केजरीवाल को विशेष अदालत में किया गया पेश : 

ED ने दिल्ली शराब नीति कथित घोटाले से संबंधित धनशोधन के एक मामले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री केजरीवाल को सोमवार को यहां की एक विशेष अदालत में पेश किया। राऊज एवेन्यू स्थित कावेरी बावेजा की विशेष अदालत में कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पेश किया गया।

केजरीवाल 21 मार्च को हुए थे गिरफ्तार : 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को केंद्रीय जांच एजेंसी ने गिरफ्तार किया था। अगले दिन 22 मार्च को उन्हें विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां 28 मार्च ईडी की हिरासत में पूछताछ के लिए भेजने का आदेश पारित किया गया। अदालत ने ईडी के दूसरी बार 28 मार्च को अनुरोध करने पर एक अप्रैल तक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की हिरासत अवधि बढ़ाई थी।

जेल के बाहर APP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन : 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सोमवार को तिहाड़ जेल लाए जाने से पहले जेल के बाहर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। AAP के कार्यकर्ता पार्टी के झंडे लेकर और 'मैं भी केजरीवाल' लिखी टी-शर्ट पहने हुए जेल के प्रवेश द्वार के बाहर एकत्रित हुए। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल संख्या-2 में रखे जाने की संभावना है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तिहाड़ जेल के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। उन्होंने कहा, ''किसी को भी कानून एवं व्यवस्था का उल्लंघन करने नहीं दिया जाएगा।''

दिल्ली यातायात पुलिस ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट किया, ''प्रदर्शन के कारण दिल्ली कैंट से तिलक नगर की ओर जाने बाले जेल रोड पर यातायात प्रभावित हुआ है। कृपया इस हिस्से से बचें।''

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत खत्म होने के बाद विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा की अदालत में पेश किया गया। ईडी ने केजरीवाल की 15 दिन की न्यायिक हिरासत का अनुरोध करते हुए कहा था कि उन्होंने पूछताछ में ''बिल्कुल भी सहयोग नहीं किया।

Share this story