अभिनेता शरमन जोशी का शिक्षा मिशन को मजबूत समर्थन

|
अभिनेता शरमन जोशी का शिक्षा मिशन को मजबूत समर्थन

Mumbai: बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ जीवन कौशल से जोड़ने की जरूरत पर जोर देते हुए अभिनेता शरमन जोशी ने लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल (LFCS) की पैन इंडिया बजट स्कूल फ्रैंचाइज़ी पहल को अपना मजबूत समर्थन दिया है। मुंबई में आयोजित लॉन्च कार्यक्रम में वीडियो संदेश के जरिए शरमन जोशी ने कहा, “बच्चों को जीवन कौशल से परिपूर्ण बनाना सिर्फ माता-पिता की ही नहीं, बल्कि स्कूलों की भी ज़िम्मेदारी बनती है... सिर्फ कहने से नहीं, कर के दिखाना होगा!!”

LFCS के निदेशक मुरलीधर यादव के नेतृत्व में शुरू हुई इस पहल का उद्देश्य कम फीस में गुणवत्तापूर्ण और बाल-केंद्रित शिक्षा को देशभर के बच्चों तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में 'सुपर 30' के संस्थापक और प्रसिद्ध गणितज्ञ आनंद कुमार ने भी पहल की सराहना की। उन्होंने कहा, “मुरलीधर जी की यह मुहिम मुझे बहुत अच्छी लगी—मिशन एजुकेशन और मिशन इंडिया।” उन्होंने जरूरतमंद प्रतिभाशाली बच्चों को नि:शुल्क मार्गदर्शन देने की बात भी कही।

आनंद कुमार ने कहा कि आज ऐसी शिक्षा जरूरी है जिसमें बच्चा केवल रटे नहीं, बल्कि “कुछ नया आविष्कार करे।” वहीं मुरलीधर यादव ने कहा, “हर बच्चे में अलग प्रतिभा होती है, बस उचित मार्गदर्शन की जरूरत होती है।” उन्होंने आनंद कुमार की मौजूदगी को इस शिक्षा मिशन के लिए बेहद खास बताया।

Tags

Share this story

featured

Trending