आयरलैंड की यूनिवर्सिटीज ने मुंबई में खोले अवसरों के द्वार, 17 संस्थानों ने छात्रों को दिए नए अवसरों के संकेत

|
आयरलैंड की यूनिवर्सिटीज ने मुंबई में खोले अवसरों के द्वार, 17 संस्थानों ने छात्रों को दिए नए अवसरों के संकेत

Mumbai: आयरलैंड में उच्च शिक्षा की संभावनाओं को भारतीय छात्रों तक पहुंचाने के उद्देश्य से Education in Ireland ने मुंबई के द सेंट रेजिस में वार्षिक शिक्षा मेले का आयोजन किया। आयरलैंड के कॉन्सुल जनरल पैट्रिक डफी ने मेले का उद्घाटन किया, जहां 17 प्रमुख आयरिश विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षा संस्थानों ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से सीधा संवाद किया।

मेले में तकनीक, स्वास्थ्य, स्थिरता, व्यवसाय एवं वित्त, कला और मानविकी जैसे क्षेत्रों में स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों, छात्रवृत्तियों, शोध और छात्र जीवन से जुड़ी जानकारी दी गई। आयरिश वीजा कार्यालय के अधिकारी ने छात्रों को वीजा प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों और वित्तीय योजना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी दी।

Education in Ireland की क्षेत्रीय प्रबंधक एलिज़ाबेथ मैकहेनरी ने कहा, “भारत और आयरलैंड के बीच शिक्षा और संस्थागत सहयोग की मजबूत नींव है। हम प्रतिभाशाली भारतीय छात्रों का आयरलैंड में स्वागत करने और उन्हें समग्र वैश्विक शिक्षण अनुभव देने के लिए उत्सुक हैं।”

khabartrends

इस अवसर पर सीआईआई के साथ Ireland-India Higher Education Forum भी आयोजित हुआ, जिसमें दोनों देशों के संस्थानों के बीच अंतरराष्ट्रीय शिक्षा साझेदारी पर चर्चा हुई। कॉन्सुल जनरल पैट्रिक डफी ने कहा, “भारत और आयरलैंड के बीच शिक्षा, शोध और प्रतिभा की गतिशीलता के मजबूत संबंध हैं। ऐसे मंच नई संस्थागत साझेदारियों और छात्रों के लिए नए अवसरों का मार्ग खोलते हैं।” मुंबई के बाद यह शिक्षा मेला चेन्नई और बेंगलुरु में भी आयोजित किया जाएगा।

Tags

Share this story

featured

Trending