UCMAS नेशनल कॉम्पटीशन में देशभर से 7 हजार से ज्यादा बच्चों ने लिया हिस्सा, स्पीड और एक्यूरेसी बनी पहचान

|
UCMAS नेशनल कॉम्पटीशन में देशभर से 7 हजार से ज्यादा बच्चों ने लिया हिस्सा, स्पीड और एक्यूरेसी बनी पहचान

Mumbai (Anil Bedag): गणित को सिर्फ किताबों और क्लासरूम तक सीमित रखने के बजाय उसे तेज सोच, एकाग्रता और आत्मविश्वास से जोड़ने का अनोखा नजारा मुंबई में देखने को मिला। वाशी स्थित सीडको एग्जिबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित 25वीं UCMAS नेशनल कॉम्पटीशन में देशभर से 7 हजार से ज्यादा बच्चों ने हिस्सा लेकर अपनी मैथ्स स्किल का शानदार प्रदर्शन किया।

khabartrends

5 और 6 सितंबर को हुए इस राष्ट्रीय आयोजन में 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के स्टूडेंट्स पहुंचे। बच्चों के सामने चुनौती थी—महज 8 मिनट में 200 मैथ्स सवाल हल करना। अबेकस और मेंटल कैलकुलेशन तकनीक के जरिए बच्चों ने अपनी स्पीड और एक्यूरेसी के साथ फोकस, मेमोरी, विजुअलाइजेशन और प्रॉब्लम सॉल्विंग क्षमता भी दिखाई।

khabartrends

आयोजन में महाराष्ट्र विधानसभा के डिप्टी स्पीकर सचिन अहीर सहित UCMAS के अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। 14 हजार से अधिक पैरेंट्स और विजिटर्स ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। ग्रैंड अवॉर्ड सेरेमनी में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता ने साबित किया कि मैथ्स सिर्फ अंकों का खेल नहीं, बल्कि तेज दिमाग और आत्मविश्वास की उड़ान भी है।

Tags

Share this story

featured

Trending