अभिनेत्री अदाह शर्मा बनीं हॉलीवुड हॉरर की भारतीय पहचान

|
अभिनेत्री अदाह शर्मा बनीं हॉलीवुड हॉरर की भारतीय पहचान

Mumbai (Anil Bedag) : अदाह शर्मा ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह सिर्फ एक सफल अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि प्रयोगों से अपना अलग मुकाम बनाने वाली कलाकार हैं।

khabartrends

अपने अभिनय सफर की शुरुआत सुपरहिट हॉरर फिल्म '1920' से करने वाली अदाह अब विश्वप्रसिद्ध हॉलीवुड हॉरर फ्रैंचाइज़ी 'ईविल डेड' की भारत में प्रमोशनल फेस बन गई हैं। यह उपलब्धि उनके करियर के लिए एक प्रतीकात्मक और खास पड़ाव मानी जा रही है, क्योंकि जिस हॉरर जॉनर ने उन्हें पहचान दिलाई, उसी शैली की सबसे चर्चित वैश्विक फ्रैंचाइज़ी ने अब उन्हें अपना चेहरा चुना है।

khabartrends

हालांकि अदाह ने खुद को कभी एक ही तरह के किरदारों तक सीमित नहीं रखा। 'कमांडो 2' और 'कमांडो 3' में दमदार एक्शन, 'रीटा सान्याल' और 'सनफ्लावर' में शानदार कॉमिक टाइमिंग, तथा 'द केरला स्टोरी' में भावनात्मक अभिनय ने उनकी बहुमुखी प्रतिभा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

khabartrends
अब वह सुपरहीरो फिल्म 'सुपर वेली' और मराठी सिनेमा में 'गजरा' के जरिए नए प्रयोगों के लिए तैयार हैं। हॉरर से लेकर एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा और सुपरहीरो तक, अदाह ने हर बार अपनी सीमाओं को तोड़ा है। यही वजह है कि आज वह भारतीय सिनेमा की सबसे वर्सटाइल अभिनेत्रियों में शुमार हैं और उनका यह नया अंतरराष्ट्रीय जुड़ाव उनके बढ़ते वैश्विक प्रभाव का मजबूत संकेत भी है।

Tags

Share this story

featured

Trending