अभिनेत्री और पूर्व ब्यूटी क्वीन उर्वशी रौतेला ने रचा इतिहास, चौथी बार मिस यूनिवर्स इंडिया जज कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Mumbai: अभिनेत्री और पूर्व ब्यूटी क्वीन उर्वशी रौतेला ने मिस यूनिवर्स इंडिया को लगातार चौथी बार जज कर एक खास उपलब्धि हासिल की है। उनकी टीम के मुताबिक, लगातार चार बार जज बनने की यह उपलब्धि वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इस खास शाम उर्वशी तिरंगे रंग के खूबसूरत गाउन में नजर आईं, जिसने उनकी मौजूदगी में ग्लैमर के साथ देशभक्ति का रंग भी भर दिया।
उर्वशी ने इस उपलब्धि को लेकर कहा, “मिस यूनिवर्स इंडिया में जज के तौर पर मेरी लगातार चौथी उपस्थिति ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। मैं इसके लिए बेहद विनम्र और दिल से आभारी हूं।” उन्होंने आगे कहा, “आज, जब मैं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 को तिरंगे रंग के गाउन में जज कर रही हूं, तो मुझे भारतीय होने पर बेहद गर्व है।”
इस शाम को और यादगार बनाया भारत की पहली मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन के साथ उनका मिलना। उर्वशी ने सुष्मिता को अपनी पहली मेंटर और गुरु बताते हुए कहा, “वह वह महिला हैं जिन्होंने मुझे उड़ने के लिए पंख दिए।”ब्यूटी पेजेंट से फिल्मों और ग्लोबल एंटरटेनमेंट तक पहुंची उर्वशी के लिए यह पल उपलब्धि, भारतीय गौरव और गुरु के प्रति कृतज्ञता—तीनों का खूबसूरत संगम बन गया।

