अभिनेत्री अर्शी खान ने प्यार और दीयों की रोशनी से सजाई अपनी दिवाली

|
अभिनेत्री अर्शी खान ने प्यार और दीयों की रोशनी से सजाई अपनी दिवाली

Mumbai: दिवाली की असली खूबसूरती रोशनी, रिश्तों की गर्माहट और खुशियों में छिपी होती है। इसी सोच को खूबसूरती से अपनाते हुए अभिनेत्री अर्शी खान ने इस साल पर्यावरण के अनुकूल दिवाली मनाकर एक खास मिसाल पेश की। उन्होंने पटाखों और आतिशबाजी से दूरी बनाते हुए दीयों की जगमगाहट, खूबसूरत रोशनी और अपनों के साथ त्योहार का आनंद लिया।

अर्शी खान का यह अंदाज़ सिर्फ उनकी सादगी ही नहीं, बल्कि पर्यावरण के प्रति उनकी संवेदनशीलता को भी दर्शाता है। उनका मानना है कि त्योहार की खुशियां ऐसी होनी चाहिए, जिनसे किसी को परेशानी न हो। बच्चे हों, बुजुर्ग हों, बेजुबान जानवर हों या प्रकृति, हर किसी के लिए दिवाली सुरक्षित और खुशहाल होनी चाहिए।

khabartrends

अर्शी ने अपने संदेश में कहा कि दिवाली रोशनी का त्योहार है, शोर का नहीं। बिना पटाखों के भी इसे बेहद खूबसूरती और उत्साह के साथ मनाया जा सकता है। उनका यह सकारात्मक संदेश याद दिलाता है कि असली जश्न वही है, जो दूसरों की जिंदगी में भी खुशियों की रोशनी भर दे।

Tags

Share this story

featured

Trending