एक्शन, इमोशन और गैंगवार का विस्फोट, 'DC' से बॉक्स ऑफिस पर बड़ी चुनौती

|
एक्शन, इमोशन और गैंगवार का विस्फोट, 'DC' से बॉक्स ऑफिस पर बड़ी चुनौती

Mumbai (Anil Bedag): सन पिक्चर्स की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डीसी' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज़ होते ही चर्चा का केंद्र बन गया है। अपराध, प्यार और बदले की आग से भरी इस रोमांटिक एक्शन थ्रिलर में पहली बार सुपरहिट निर्देशक लोकेश कनगराज बतौर लीड एक्टर नज़र आएंगे। उनके साथ वामिका गब्बी मुख्य भूमिका में हैं।

निर्देशक अरुण मथेश्वरन ने फिल्म को हाई-ऑक्टेन एक्शन, दमदार इमोशन और शानदार विज़ुअल्स के साथ बड़े पैमाने पर पेश किया है। ट्रेलर में गैंगस्टर ड्रामा, खतरनाक पीछा और भावनात्मक कहानी की झलक दर्शकों का उत्साह बढ़ा रही है। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है, जिन्होंने 15 गानों का भव्य साउंडट्रैक दिया है।

7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली इस फिल्म को नॉर्थ इंडिया के हिंदी भाषी बाज़ार में धर्मा प्रोडक्शंस रिलीज़ करेगा। सन पिक्चर्स और धर्मा प्रोडक्शंस की यह साझेदारी फिल्म को पूरे देश में बड़ी पहुंच देने की तैयारी मानी जा रही है।

Tags

Share this story

featured

Trending