'हार्ट कंट्रोलर’ से बॉलीवुड की ग्लैमरस अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!
| Oct 12, 2026, 19:15 IST
Mumbai (Anil Bedag): बॉलीवुड की ग्लैमरस अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अब इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक (EDM) की दुनिया में अपनी आवाज़ का जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं। अपने रिकॉर्ड Heart Controller के जरिए वह फुल-लेंथ EDM रचना में लीड वोकलिस्ट के रूप में सामने आई हैं। इस प्रोजेक्ट को बॉलीवुड और अंतरराष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक संगीत के संगम की दिशा में एक खास पहल माना जा रहा है।

उर्वशी के मुताबिक, EDM के प्रति उनका आकर्षण लंबे समय से रहा है और वह इस शैली में अपनी अलग पहचान बनाना चाहती थीं। उन्होंने बताया कि गीत में ‘उर्वशी’ और ‘रौतेला’ नाम को भारतीय संस्कृति, परंपरा और अपनी पहचान से जोड़ने का प्रयास किया गया है। इस रिकॉर्ड के निर्माण में Oriental House और हॉलीवुड के प्रोड्यूसर्स Asln और Timor Jana का भी सहयोग रहा है।

