Urfi Javed से टेरेन्स लुईस तक सितारों का जमावड़ा, Vibe Entertainment ने दिखाई नई उड़ान

|
Urfi Javed से टेरेन्स लुईस तक सितारों का जमावड़ा, Vibe Entertainment ने दिखाई नई उड़ान

Mumbai: मनोरंजन की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने के इरादे से वाइब एंटरटेनमेंट ने मुंबई के खार स्थित मिलर हाउस में शानदार अंदाज में दस्तक दी। सितारों से सजी इस शाम में कंपनी ने तीन म्यूजिक वीडियो लॉन्च करने के साथ अपनी चार आगामी फिल्मों की आधिकारिक घोषणा कर मनोरंजन जगत में नई हलचल पैदा कर दी।

khabartrends

इस समारोह का खास आकर्षण म्यूजिक वीडियो ‘आ मेरी बाहों में आ’ रहा, जिसमें उर्फी जावेद और आक्षिथ सुखीजा की जोड़ी नजर आ रही है। इस मौके पर टेरेन्स लुईस, ईशान मसीह, हेमा शर्मा और ज्योति दीक्षित सहित कई जानी-मानी हस्तियों ने अपनी मौजूदगी से महफिल में चार चांद लगाए।

khabartrends

नीरज झा निर्मित इस म्यूजिक वीडियो को संजीव चतुर्वेदी ने संगीत से सजाया है, जबकि इसका निर्देशन सिल्वेस्टर ने किया है। वाइब एंटरटेनमेंट की यह शुरुआत केवल म्यूजिक वीडियो तक सीमित नहीं है, बल्कि कंपनी ने फिल्मों की दुनिया में भी अपनी योजनाओं का संकेत दिया है।

khabartrends

तीन म्यूजिक वीडियो और चार आगामी फिल्मों के साथ बैनर का लक्ष्य दर्शकों को विविध, आकर्षक और मनोरंजक कंटेंट देना है। अब देखना दिलचस्प होगा कि वाइब एंटरटेनमेंट अपने नए प्रोजेक्ट्स से दर्शकों के बीच कितना प्रभाव छोड़ता है।

Tags

Share this story

featured

Trending