Garba Festival 2026: गरबा, ग्लैमर और धमाल का संगम, मुंबई में 9 दिनों तक सजेगा रंग रास 2026

|
Garba Festival 2026: गरबा, ग्लैमर और धमाल का संगम, मुंबई में 9 दिनों तक सजेगा रंग रास 2026

Mumbai: मुंबई एक बार फिर गरबा, संगीत और उत्सव की रंगीन लय में झूमने के लिए तैयार है। बोरीवली पश्चिम के बालासाहेब मनोरंजन उद्यान, चिकूवाड़ी में 11 से 19 अक्टूबर तक ‘रंग रास 2026’ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। लगातार पांचवें वर्ष आयोजित हो रहा यह उत्सव इस बार और भी बड़ा, भव्य और आकर्षक नजर आएगा।

रंग रास की सबसे खास पहचान मशहूर गुजराती प्लेबैक सिंगर भूमि त्रिवेदी हैं, जो अपनी दमदार आवाज और हाई-एनर्जी परफॉर्मेंस से गरबा प्रेमियों को थिरकने पर मजबूर करेंगी। आयोजन में करीब 1.5 लाख वर्गफुट का प्रीमियम वुडन गरबा फ्लोर, शानदार लाइटिंग, साउंड, विजुअल इंस्टॉलेशन और आकर्षक डेकोर खास आकर्षण होंगे।

उत्सव में रोजाना रोमांचक पुरस्कार, बेस्ट ड्रेस्ड प्रतियोगिता, डांस कॉन्टेस्ट और लोकप्रिय सेलिब्रिटी मेहमानों की मौजूदगी भी देखने को मिलेगी। परिवारों और युवाओं के लिए फूड व हॉस्पिटैलिटी जोन भी तैयार किए गए हैं।

आयोजन में प्रोफेशनल सिक्योरिटी, नियंत्रित प्रवेश, मेडिकल सपोर्ट, फायर सेफ्टी, सीसीटीवी और समर्पित इमरजेंसी रूट जैसी व्यवस्थाएं भी रहेंगी। एमएलसी प्रवीण दरेकर, विधायक संजय उपाध्याय, पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी सहित कई गणमान्य हस्तियों की मौजूदगी भी आयोजन को खास बनाएगी।

Tags

Share this story

featured

Trending