Har Har Mahadev Song: फिल्म OMG 2 का गाना 'हर हर महादेव' हुआ रिलीज, देखें वीडियो

Har Har Mahadev Song: फिल्म OMG 2 का गाना 'हर हर महादेव' हुआ रिलीज, देखें वीडियो

Har Har Mahadev Song Out: अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 दर्शकों के मनोरंजन के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म का सिनेमाघरों में 11 अगस्त को रिलीज होना तय हुआ है।

हालांकि अभी इस फिल्म को CBFC की तरफ हरी झंडी नहीं मिली है। सेंसर बोर्ड की तरफ से फिल्म में 20 कट की बात की गई है। हालांकि मेकर्स अभी यह बात मानने को तैयार नहीं है की फिल्म में कुछ भी आपत्तिजनक है। यही वजह है कि फिल्म के रिलीज पर भी तलवार अटकी हुई है। फिलहाल इन सब विवादों के बीच आज फिल्म OMG 2 का नया गाना 'हर हर महादेव' आज रिलीज हो गया है। गाने में शिवजी का तांडव दर्शकों के मन में एक नई ऊर्जा जागृत कर रहा है।

अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी, अरुण गोविल, यामी गौतम, स्टारर फिल्म ओएमजी 2 का गाना 'ऊंची ऊंची वादी' अभी कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुआ था। गाना लोगों को बेहद पसंद आया था। अब इसका नया गाना 'Har Har Mahadev' आज रिलीज हुआ है, जिसमें भगवान शिव का किरदार निभा रहे अभिनेता अक्षय कुमार शिव तांडव करते नजर आ रहे हैं।

ओएमजी 2 के नए गाने हर-हर महादेव में हर हर की धुन पर सभी थिरकते नजर आ रहे हैं। इस गाने में महादेव की भक्ति (भोले) और शक्ति (काल) दोनों रूपों को भली-भांति दर्शाया गया है। विक्रम मांटरोज की आवाज में गाया हुआ ये गाना लोगों को बेहद पसंद आ रहा है।

आप भी देखें OMG 2 का नया गाना 'हर हर महादेव'-

Share this story