मलाइका अरोरा की मौजूदगी से जगमगाया कल्याण ज्वेलर्स का मुलुंड शोरूम
Mumbai (Anil Bedag): अभिनेत्री मलाइका अरोरा की ग्लैमरस मौजूदगी ने मुलुंड में कल्याण ज्वेलर्स के नए शोरूम के उद्घाटन समारोह को खास बना दिया। श्री प्रभु गणेशन के साथ मलाइका अरोरा ने नए शोरूम का भव्य उद्घाटन किया। इस मौके पर अभिनेत्री ने कहा, “मुझे पूरा यकीन है कि इस शहर के लोग कल्याण ज्वेलर्स के शानदार और यूनीक डिजाइन्स को बहुत पसंद करेंगे। यहां की बेहतरीन सर्विस और खूबसूरत कलेक्शन को लोग अपना ढेर सारा प्यार और सपोर्ट देंगे।”
मुलुंड में शुरू किया गया यह शोरूम ग्राहकों के लिए पारंपरिक खूबसूरती और आधुनिक स्टाइल का शानदार मेल लेकर आया है। यहां कल्याण ज्वेलर्स के लोकप्रिय इन-हाउस ब्रांड ‘मुहूर्त’, ‘मुद्रा’ और ‘निमाह’ सहित कई आकर्षक कलेक्शंस उपलब्ध हैं।
श्री प्रभु गणेशन (इलाया थिलगम) अभिनेता ने कहा,"कल्याण ज्वेलर्स के नए शोरूम के उद्घाटन का हिस्सा बनकर मुझे बेहद खुशी हो रही है। मुझे गर्व है कि मैं एक ऐसे ब्रांड के साथ जुड़ा हूँ, जिसने हमेशा ग्राहकों के भरोसे, ईमानदारी और उनकी खुशियों को सबसे ऊपर रखा है। इस अवसर पर कल्याण ज्वेलर्स के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रमेश कल्याणरमन ने कहा कि मुलुंड में पहला शोरूम शुरू करना महाराष्ट्र में ब्रांड की मौजूदगी को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

