फैंटेसी-कॉमेडी से दर्शकों को लुभाएगी “Nayi Naveli”

|
फैंटेसी-कॉमेडी से दर्शकों को लुभाएगी “Nayi Naveli”

Mumbai (Anil Bedag): दशहरा 2026 पर सिनेमाघरों में हंसी, रोमांच और रहस्य का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। Amazon MGM Studios और Colour Yellow की फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर ‘नई नवेली’ 16 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी। फिल्म में यामी गौतम धर एक बिल्कुल अलग और दिलचस्प किरदार में नजर आएंगी।

कहानी मेरठ के एक बेहद अजीबोगरीब परिवार में आने वाली एक ऐसी दुल्हन की है, जो पहली नजर में बिल्कुल परफेक्ट बहू दिखाई देती है। उसकी मौजूदगी से घर में खुशियां लौट आती हैं, लेकिन तभी उसका देवर उसकी असलियत पर शक करने लगता है। सवाल उठता है—“क्या यह परफेक्ट भाभी कहीं डायन तो नहीं?”

निर्देशन बालाजी मोहन ने किया है, जबकि कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है। आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा इसके निर्माता हैं और संगीत जी. वी. प्रकाश कुमार ने दिया है। निर्माता आनंद एल राय के मुताबिक, “यह कहानी दर्शकों को हर मोड़ पर सरप्राइज करेगी।” वहीं निखिल मधोक ने इसे दशहरा के लिए “परिवार के साथ सिनेमाघरों में देखने के लिए बिल्कुल सही फिल्म” बताया।

फैंटेसी, कॉमेडी, पारिवारिक रिश्तों और रहस्य के इस अनोखे मेल के साथ ‘नई नवेली’ दशहरा पर दर्शकों को मनोरंजन का भरपूर डोज देने के लिए तैयार है।

Tags

Share this story

featured

Trending