एक कलाकार, 2 अलग अंदाज! Goa Film Festival में अभिषेक बनर्जी की दोहरी दस्तक

|
एक कलाकार, 2 अलग अंदाज! Goa Film Festival में अभिषेक बनर्जी की दोहरी दस्तक

Mumbai: अभिनय की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके अभिषेक बनर्जी के लिए इस बार का फिल्मी सीजन बेहद खास होने जा रहा है। 57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) गोवा 2026 में उनकी दो बहुप्रतीक्षित परियोजनाएं ‘बनारस’ और नेटफ्लिक्स सीरीज ‘पुष्पक विमान’ एक साथ दस्तक देने जा रही हैं। एक ही प्रतिष्ठित मंच पर दो बिल्कुल अलग कहानियों के जरिए अभिषेक अपनी अभिनय क्षमता के नए रंग दिखाने को तैयार हैं।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक भारतबाला की फिल्म ‘बनारस’ का भारत में प्रीमियर 22 नवंबर को होगा। भारतीय शास्त्रीय संगीत, संस्कृति और पारिवारिक रिश्तों की संवेदनशील दुनिया में ले जाने वाली यह फिल्म पिता, बेटे और बेटी के भावनात्मक संबंधों को खूबसूरती से सामने लाएगी। इसमें ए.आर. रहमान का रचनात्मक सहयोग भी खास आकर्षण है।

वहीं, ‘पाताल लोक’ के बाद निर्देशक-सह-लेखक सुदीप शर्मा के साथ अभिषेक की फिर से जोड़ी बनी है। ‘पुष्पक विमान’ में जयदीप अहलावत और बरुण सोबती भी नजर आएंगे। हास्य और हल्के-फुल्के अंदाज से सजी यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। एक तरफ संगीत और संवेदनाओं की गहराई, दूसरी तरफ हास्य और मनोरंजन का अनूठा संसार। IFFI 2026 में अभिषेक बनर्जी की यह दोहरी मौजूदगी उनके करियर का एक दिलचस्प पड़ाव साबित होने जा रही है।

Tags

Share this story

featured

Trending