‘GDN’ की सफलता में आर. माधवन का जुनून रंग लाया

|
‘GDN’ की सफलता में आर. माधवन का जुनून रंग लाया

Mumbai (Anil Bedag): आज के दौर में जहां ज्यादातर फिल्में रिलीज के शुरुआती दिनों के बाद बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ जाती हैं, वहीं आर. माधवन की महत्वाकांक्षी फिल्म ‘GDN’ ने अपनी अलग पहचान बना ली है। 7 अगस्त को रिलीज हुई यह बायोग्राफिकल ड्रामा अब चौथे हफ्ते में भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है।

khabartrends

महान भारतीय आविष्कारक जी.डी. नायडू के जीवन और उनकी दूरदर्शिता पर आधारित इस फिल्म में आर. माधवन ने मुख्य भूमिका निभाने के साथ सह-निर्माता की जिम्मेदारी भी संभाली है। फिल्म की सबसे बड़ी सफलता इसका मजबूत वर्ड ऑफ माउथ है। शुरुआत में परिवारों, प्रोफेशनल्स और वरिष्ठ दर्शकों से मिली प्रतिक्रिया के बाद अब स्कूल और कॉलेज के छात्र भी बड़ी संख्या में इसे देखने पहुंच रहे हैं।

माधवन कहते हैं कि फिल्म का उद्देश्य जी.डी. नायडू की प्रेरणादायक कहानी को हर पीढ़ी तक पहुंचाना था। चौथे सप्ताह में भी दर्शकों की मौजूदगी इस कोशिश की सफलता को साबित करती है। कृष्णकुमार रामकुमार निर्देशित ‘GDN’ का निर्माण Varghese Moolan Pictures और Tricolour Films ने किया है। जल्द ही इसका Netflix प्रीमियर इसे वैश्विक दर्शकों तक पहुंचाएगा।

Tags

Share this story

featured

Trending