रामायण मंचन और अनूप जलोटा की संगीत प्रस्तुति 12 अगस्त को मुंबई में होगा !
मुंबई, 28 जुलाई 2026: संगीता तिवारी ट्रस्ट कलाकृति केंद्र तथा महान नृत्यांगना सितारा देवी गुरूकुल के संयुक्त तत्वावधान में हमारी गौरवशाली संस्कृति और सनातन परंपरा पर आधारित भव्य "रामायण मंचन" और अनूप जलोटा की संगीत प्रस्तुति 12 अगस्त को रंग शारदा ऑडिटोरियम, बांद्रा मुंबई में आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम की विशेष प्रस्तुति प्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा देंगे। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित इस भक्ति-रस से ओतप्रोत मंचन में अरुण मंडॉला ,श्री राम, संगीता तिवारी माता सीता,अमन कुमार लक्ष्मण, निर्भय वाधवा हनुमान और राजेश मिश्रा रावण की भूमिका निभाएंगे।
आयोजक संगीता तिवारी ने बताया कि इस रामायण मंचन में संगीत, नृत्य और LED स्क्रीन के माध्यम से दर्शकों को एक अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव मिलेगा। हमारे सहयोगी संस्थाएं है वानजी जन यूथ फाउंडेशन,भूषण फॅमिली, फाउंडेशन, राजस्थान फाउंडेशन मुंबई, ग्लोबल विजन,बॉलीवुड मिरर, ग्लोबल वहजन,अविका बॉलीवुड कैफे दुबई आदि है।
सभी धर्मप्रेमी और संस्कृति प्रेमियों से सादर अनुरोध है कि वे इस भव्य उत्सव का हिस्सा बनें।

