रणबीर कपूर का ‘Love & War’ वाला अंदाज छाया, फर्स्ट लुक पोस्टर जारी

|
रणबीर कपूर का ‘Love & War’ वाला अंदाज छाया, फर्स्ट लुक पोस्टर जारी 

Mumbai: संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ लगातार दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रही है। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल जैसे दमदार कलाकारों से सजी इस फिल्म की पहली झलक ने अब एक्साइटमेंट को एक नए स्तर पर पहुंचा दिया है। मेकर्स ने रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया है, जिसमें उनका अंदाज पहले से बिल्कुल अलग नजर आ रहा है।

पोस्टर में रणबीर अपने किरदार में पूरी तरह डूबे दिखाई दे रहे हैं। भंसाली की फिल्मों की पहचान रही भव्यता, विजुअल डिटेलिंग और सिनेमाई सौंदर्य इस पहली झलक में भी साफ नजर आता है। रणबीर का नया अवतार फैंस के लिए खास सरप्राइज बनकर सामने आया है।

पोस्टर के साथ सुनाई दे रहा बैकग्राउंड म्यूजिक भी इसके विजुअल प्रभाव को और मजबूत करता है। रोमांस, ड्रामा और भव्य सिनेमाई प्रस्तुति के लिए पहचाने जाने वाले संजय लीला भंसाली एक बार फिर बड़े पर्दे पर प्रेम की एक नई कहानी पेश करने जा रहे हैं। 'लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 21 जनवरी 2027 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में दुनियाभर में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Tags

Share this story

featured

Trending