9 भाषाओं में पर्दे पर आएगी संजय कपूर की रोंगटे खड़े करने वाली फिल्म ‘Unexpected’

|
9 भाषाओं में पर्दे पर आएगी संजय कपूर की रोंगटे खड़े करने वाली फिल्म ‘Unexpected’ 

Mumbai: सच्ची घटनाओं से प्रेरित कहानियां जब बड़े पर्दे पर उतरती हैं, तो उनका रोमांच केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रहता, बल्कि समाज को सोचने पर भी मजबूर करता है। इसी कड़ी में आगामी अपराध रहस्य फिल्म ‘अनएक्सपेक्टेड – सफेद सच’ का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है। संजय कपूर, प्रशांत नारायण और एस्थर अनिल अभिनीत यह फिल्म देहरादून बस अड्डे से जुड़ी दुष्कर्म की घटना सहित वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है।

khabartrends

फिल्म में संजय कपूर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भारत सिंह के रूप में एक जटिल मामले की जांच करते दिखाई देंगे। कहानी एक किशोरी की रहस्यमयी गुमशुदगी से शुरू होती है, जिसके बाद लावारिस बस और अस्पताल में बेहोश मिली लड़की कई चौंकाने वाले सवाल खड़े कर देते हैं। प्रशांत नारायण भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में अपनी अभिनय क्षमता का दम दिखाएंगे।

khabartrends

निर्माता प्यारे लाल गुंदेचा और निर्देशक गरुड़वेगा अंजी की यह पेशकश महिलाओं की सुरक्षा, न्याय और पुलिस व्यवस्था की जिम्मेदारी जैसे गंभीर मुद्दों को उठाती है। केविन रॉय ने फिल्म का संगीत तैयार किया है। खास बात यह है कि फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, गढ़वाली, गुजराती, पंजाबी और भोजपुरी सहित नौ भाषाओं में बनाई जा रही है। वर्ष 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली यह फिल्म रोमांच के साथ सामाजिक चेतना का संदेश भी देगी।

Tags

Share this story

featured

Trending