सरस्वती सरगम और अदाकारा काजल त्रिपाठी का भोजपुरी लोकगीत 'Gharwa Me Hoi Mahabharat Balam' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

|
सरस्वती सरगम और अदाकारा काजल त्रिपाठी का भोजपुरी लोकगीत 'Gharwa Me Hoi Mahabharat Balam' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

अपनी दिलकश अदा और मन मोहिनी मुस्कान से अदाकारा काजल त्रिपाठी भोजपुरी मनोरंजन की दुनियां में खूब तहलका मचा रही हैं। यही वजह है कि उन्हें चाहने वाले फैंस की तादाद करोड़ों में हैं। वहीं सिंगर सरस्वती सरगम अपनी सुरीली आवाज से संगीतप्रेमियों के मनोरंजन मन मोह लेती हैं। ऐसे में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी और सिंगर सरस्वती सरगम की जोड़ी मजेदार भोजपुरी लोकगीत 'घरवा में होई महाभारत बलम' लेकर आई हैं। इस गाने का ऑडियो सिंगर सरस्वती सरगम ने बड़े ही मिजाज में गाया है, जो सुनने में काफी मधुर और कर्णप्रिय लग रहा है।

a

वहीं इसके वीडियो में अदाकारा काजल त्रिपाठी इंडियन लुक में खूब गर्दा उड़ा रही है। वह एक्टर नील स्टार के साथ अपने हुश्न का बिजली गिरा रही है। इस गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि काजल त्रिपाठी का हसबैंड नील स्टार घर का सारा खर्च चलाता है, जबकि उसका देवर अपनी कमाई अपने पत्नी को देता है, जो बैंक में जमा करती है। इस बात को लेकर वह अपने हसबैंड से नाराज होते हुए कहती है कि... 'घर भर के खर्चा तू ही चलावेला, हम कुछ माँगी त ना कीन के लियावेला, तोहर कमाई ना लागे सवारत ये बलम, अब घरवा में होई महाभारत ये बलम...

इस लोकगीत को लेकर एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने कहा कि  'भोजपुरी की टॉप म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स हर विधा के भोजपुरी गीत-संगीत बनाती है, जोकि बहुत बड़ी बात है। मेरा गुडलक है कि मुझे अच्छे-अच्छे गानों में काम करने का मौका मिलता है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं हमेशा अपना बेस्ट दूँ और ऑडियंस का भरपूर एंटरटेनमेंट करती रहूं। इस गाने में हमने खूब धमाल मचाया है। इस गाने को पसंद करने के लिए सभी को दिल से धन्यवाद देती हूं।'

dff

वहीं सिंगर सरस्वती सरगम ने कहा कि 'वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से जुड़ना मेरे लिए बहुत खुशी की बात है। इस म्यूजिक कंपनी से मुझे हमेशा  अच्छे गीत गाने का मौका मिलता है। यह गीत भी गाकर मुझे दिल से बहुत खुशी हुई है। इस गाने को अपना प्यार आशीर्वाद देने के लिए सभी को मैं दिल से धन्यवाद देती हूं।'

s

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत 'घरवा में होई महाभारत बलम' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर सरस्वती सरगम ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने अपने हुश्न का जलवा बिखेरकर गरदा उड़ा दिया है। उसके साथ एक्टर नील स्टार ने जोरदार परफॉर्मेंस किया है।

s

इस गाने को गीतकार सूरज सिंह ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Tags

Share this story

featured

Trending