श्रेया कालरा Lock Upp 2 की असली गेम चेंजर -सोनिया बंसल

|
श्रेया कालरा Lock Upp 2 की असली गेम चेंजर -सोनिया बंसल

Mumbai (Anil Bedag): मनोरंजन जगत में रिश्ते अक्सर सुर्खियां बटोरते हैं, लेकिन जब कोई कलाकार किसी साथी की प्रतिभा पर खुलकर भरोसा जताता है, तो उसकी अहमियत और बढ़ जाती है। बिग बॉस फेम सोनिया बंसल ने श्रेया कालरा के लिए यही भरोसा दिखाया है।

सोनिया ने कहा कि श्रेया सिर्फ उनकी अच्छी दोस्त ही नहीं, बल्कि बेहद मेहनती, समर्पित और प्रोफेशनल इंसान हैं। उन्होंने याद किया कि श्रेया पहले उनका इंटरव्यू भी ले चुकी हैं और तभी से उन्होंने उनकी लगन और काम के प्रति ईमानदारी को करीब से देखा है। सोनिया का विश्वास है कि श्रेया का आत्मविश्वास, समझदारी और सकारात्मक व्यक्तित्व लॉक अप सीज़न 2 में उन्हें अलग पहचान दिलाएगा।

khabartrends

शो शुरू होने से पहले ही मनोरंजन जगत के कई कलाकार और शुभचिंतक श्रेया के समर्थन में सामने आ रहे हैं। ऐसे माहौल में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह इस भरोसे को जीत में बदल पाती हैं। फिलहाल, सोनिया बंसल का समर्थन यह साफ संकेत देता है कि श्रेया कालरा इस सीज़न की सबसे चर्चित और मजबूत दावेदारों में गिनी जा रही हैं।

Tags

Share this story

featured

Trending