सुपरस्टार अक्षय कुमार बने खतरनाक ‘हैवान’, सैफ अली खान से होगी आर-पार की जंग—कौन जीतेगा?

|
सुपरस्टार अक्षय कुमार बने खतरनाक ‘हैवान’, सैफ अली खान से होगी आर-पार की जंग—कौन जीतेगा?

Mumbai (Anil Bedag): ‘हैवान’ के टीज़र के बाद दर्शकों में बढ़ी उत्सुकता अब ट्रेलर रिलीज़ के साथ और तेज हो गई है। सुपरस्टार अक्षय कुमार और सैफ अली खान की आमने-सामने की भिड़ंत ने फिल्म को लेकर रोमांच बढ़ा दिया है। ट्रेलर में अक्षय बेहद खौफनाक और डार्क अंदाज़ में नजर आते हैं, जबकि सैफ अली खान ने एक नेत्रहीन व्यक्ति की चुनौतीपूर्ण भूमिका निभाई है।

khabartrends

निर्देशक प्रियदर्शन ने डार्क माहौल, रहस्य और दिलचस्प बैकग्राउंड स्कोर के साथ कहानी को एक कसी हुई थ्रिलर का रूप दिया है। दोनों किरदारों के बीच चलने वाला बिल्ली-चूहे का खेल ट्रेलर की सबसे बड़ी खासियत बनकर सामने आता है। फिल्म में बोमन ईरानी जज और सैयामी खेर पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं, जबकि श्रिया पिलगांवकर और शारिब हाशमी भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे।

khabartrends

“जब हीरो और हैवान आमने-सामने होंगे, तब असली बाजी किसके हाथ लगेगी?” यही सवाल ट्रेलर दर्शकों के मन में छोड़ता है।

KVN Productions और Thespian Films के बैनर तले बनी ‘हैवान’ 11 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Tags

Share this story

featured

Trending