शून्य डिग्री में सुपरस्टार सलमान खान का जुनून! 6 घंटे बर्फीले पानी में रहकर की फिल्म ‘Maatrubhoomi’ की शूटिंग

|
शून्य डिग्री में सुपरस्टार सलमान खान का जुनून! 6 घंटे बर्फीले पानी में रहकर की फिल्म ‘Maatrubhoomi’ की शूटिंग

Mumbai: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अपनी फिल्मों में किरदार को जीवंत बनाने के लिए किस हद तक जा सकते हैं, इसकी एक झलक उनकी आगामी फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ की शूटिंग के दौरान देखने को मिली। फिल्म के निर्देशक अपूर्व लाखिया ने खुलासा किया है कि सलमान ने एक बेहद चुनौतीपूर्ण सीक्वेंस के लिए शून्य डिग्री के आसपास तापमान वाले बर्फीले पानी में लगातार शूटिंग की।

खास बात यह है कि इस दृश्य को मुंबई के स्टूडियो में फिल्माने की योजना थी, लेकिन सलमान खान चाहते थे कि पर्दे पर वास्तविकता नजर आए। इसके बाद पूरी टीम ने असली लोकेशन पर शूटिंग करने का फैसला किया। अपूर्व लाखिया के मुताबिक, सलमान और अन्य कलाकार रोजाना करीब छह घंटे तक जमा देने वाले पानी में रहते थे। गीली वर्दी में ही शॉट्स के बीच खाना खाते थे। जिस सीक्वेंस को एक दिन में पूरा करने की उम्मीद थी, उसे शूट करने में ढाई दिन लग गए।

Tags

Share this story

featured

Trending