महिला दिवस पर जारी हुआ ‘The Narmada Story’ का पहला पोस्टर, महिलाओं के साहस और न्याय की लड़ाई की कहानी

|
महिला दिवस पर जारी हुआ ‘The Narmada Story’ का पहला पोस्टर, महिलाओं के साहस और न्याय की लड़ाई की कहानी

Mumbai (Anil Bedag): अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर निर्देशक ज़ैग़म इमाम ने अपनी आगामी फिल्म ‘द नर्मदा स्टोरी’ का पहला पोस्टर जारी कर एक सशक्त सामाजिक कहानी की झलक दी है। मध्य प्रदेश की पृष्ठभूमि और नर्मदा नदी के अंचल में बुनी गई यह फिल्म एक दमदार सोशल क्राइम ड्रामा है, जो सच्ची घटनाओं से प्रेरित होकर महिलाओं के साहस, संघर्ष और न्याय की लड़ाई को बड़े परदे पर सामने लाने का प्रयास करती है।

khabartrends

फिल्म की स्टारकास्ट भी बेहद प्रभावशाली है। इसमें अश्विनी कलसेकर, सिमाला प्रसाद और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री अंजलि पाटिल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। इनके साथ जरीना वहाब, रघुबीर यादव, मुकेश तिवारी, शरद सिंह और इश्तियाक खान जैसे अनुभवी कलाकार भी अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे।

khabartrends

फिल्म की कहानी आदिवासी महिला अग्नि धुर्वे के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी बेटी को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। उसकी इस जंग में पुलिस इंस्पेक्टर नर्मदा रैकवार उसका साथ देती हैं, जिसका किरदार वास्तविक जीवन की आईपीएस अधिकारी और अभिनेत्री सिमाला प्रसाद ने निभाया है। दोनों महिलाएं मिलकर उन अपराधियों के खिलाफ खड़ी होती हैं जो अपने प्रभाव के दम पर खुद को कानून से ऊपर समझते हैं।

khabartrends

निर्देशक ज़ैग़म इमाम कहते हैं, “यह फिल्म ग्रामीण भारत की सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। महिला दिवस पर इसका पोस्टर जारी करना मेरे लिए बेहद खास है। यह एक मां के अदम्य साहस और एक महिला पुलिस अधिकारी की ईमानदारी की कहानी है। जब महिलाएं अन्याय के खिलाफ खड़ी होती हैं, तभी बदलाव की शुरुआत होती है।”

khabartrends

वहीं सह-निर्माता पीयूष सिंह का मानना है, “‘द नर्मदा स्टोरी’ सिर्फ एक क्राइम ड्रामा नहीं, बल्कि उन महिलाओं को समर्पण है जो कठिन परिस्थितियों में भी अन्याय के खिलाफ खड़े होने का साहस रखती हैं। दमदार कलाकारों की मौजूदगी इस कहानी को और अधिक प्रभावशाली बनाती है।”

ऐबी इन्फोसॉफ्ट क्रिएशन के बैनर तले बन रही इस फिल्म के सह-निर्माता गोल्डन रेशियो फिल्म्स हैं। मेकर्स के मुताबिक, सच्ची घटनाओं और नारी शक्ति की भावना से प्रेरित ‘द नर्मदा स्टोरी’ इस गर्मियों में सिनेमाघरों में रिलीज होने की तैयारी में है। यह फिल्म मनोरंजन के साथ समाज को एक मजबूत और विचारोत्तेजक संदेश देने का वादा करती है।

Tags

Share this story

featured

Trending