प्यार, परिवार और इमोशन का असर, ‘दिल दीवाना हो गया’ ने छठे हफ्ते में भी थामी रफ्तार

|
प्यार, परिवार और इमोशन का असर, ‘दिल दीवाना हो गया’ ने छठे हफ्ते में भी थामी रफ्तार

Mumbai (Anil Bedag): एक दौर में जब बड़े सितारों और एक्शन फ्रेंचाइजी फिल्मों का दबदबा है, वहीं दिल दीवाना हो गया ने अपनी सादगी, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों की कहानी से दर्शकों के बीच खास जगह बना ली है। 31 जुलाई 2026 को रिलीज हुई यह रोमांटिक फैमिली ड्रामा अब सफलतापूर्वक छठे सप्ताह में पहुंच गई है।

ग्रैंडवे प्रोडक्शंस के बैनर तले इशपॉल सिंह चावला द्वारा निर्मित और राजीव शमलाल सोनी निर्देशित फिल्म प्रेम, त्याग, विश्वास और रिश्तों की खूबसूरत कहानी पेश करती है। फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसका साफ-सुथरा और पारिवारिक मनोरंजन है, जिसने अलग-अलग उम्र के दर्शकों को जोड़ा है।

भानुज सूद, काजल चौहान और शुभकरण भोपाल जैसे नए चेहरों ने अपनी सहज अदाकारी से प्रभावित किया, वहीं मुश्ताक खान, अरुण बख्शी, राजू खेर और बृज गोपाल जैसे अनुभवी कलाकारों ने कहानी को मजबूती दी। विष्णु नारायण का संगीत भी फिल्म की भावनात्मक अपील बढ़ाता है।

सकारात्मक वर्ड ऑफ माउथ ने फिल्म की सिनेमाघरों में मौजूदगी कायम रखी है। निर्माता और निर्देशक दोनों का मानना है कि दर्शकों का प्यार साबित करता है कि दिल छू लेने वाली कहानियों की अहमियत आज भी बरकरार है।

Tags

Share this story

featured

Trending