UK की वादियों में शुरू हुआ ‘अंतराल’ का सफर
Mumbai (Anil Bedag) : मराठी और हिंदी सिनेमा में अपनी दमदार अदाकारी से अलग पहचान बना चुके अभिनेता पुष्कर जोग अब एक नए और चुनौतीपूर्ण किरदार के साथ दर्शकों के सामने आने वाले हैं। उनकी आगामी ब्रिटिश-इंडियन क्रॉसओवर फिल्म ‘अंतराल’ की शूटिंग यूनाइटेड किंगडम में शुरू हो चुकी है। हॉरर, रोमांस और ड्रामा के अनोखे मिश्रण पर आधारित इस फिल्म में उनके साथ अनीसा बट मुख्य भूमिका निभा रही हैं।
पुष्कर ने सोशल मीडिया पर सेट से क्लैपबोर्ड की तस्वीर साझा कर इस नए सफर की जानकारी दी, जिसके बाद फैंस में फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया। गूजबंप्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन तेजा सलादी कर रहे हैं, जबकि सिनेमैटोग्राफी निखिल रानाडे संभाल रहे हैं। अपनी अलग विषयवस्तु और अंतरराष्ट्रीय प्रस्तुति के कारण ‘अंतराल’ को लेकर दर्शकों और इंडस्ट्री में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
'Antaraal' Promises a Unique Blend of Love, Mystery, and Fear
'Antaraal' Begins Its Journey Amid the Scenic Landscapes of the UK

