विनोद चौरसिया के निर्देशन में बनी भोजपुरी फिल्म 'सच की जीत' की शूटिंग प्रतापगढ़ में कंप्लीट
Pratapgarh: गुरु कृपा स्टूडियो के बैनर तले बनाई जा रही भोजपुरी फिल्म 'सच की जीत' की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जिला प्रतापगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में करके कम्प्लीट कर ली गई है। जाने माने फिल्म निर्देशक विनोद चौरसिया के निर्देशन में इस फिल्म की शूटिंग बड़े कैनवास पर रिच और रीयल लोकेशन पर कहानी के डिमांड पर की गई है। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में एक्टर प्रेम सिंह और एक्ट्रेस ऋतु सिंह पहली बार एक साथ नजर आयेंगे। साथ ही दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय, उदय श्रीवास्तव और देव सिंह धमाल मचायेंगे। फिल्म के डीओपी नीरज त्रिपाठी हैं।
असिस्टेंट डायरेक्टर संदीप सिंह, विशाल बुराडे, दिनेश पाल हैं। मुख्य कलाकार प्रेम सिंह, ऋतु सिंह, संजय पांडेय, देव सिंह, जे नीलम, उदय श्रीवास्तव, रूपेश मिश्रा, इंद्रसेन यादव, प्रीति राज, रागिनी यादव आदि हैं। गौरतलब है कि निर्देशक विनोद चौरसिया के कुशल निर्देशन में बड़े पैमाने पर बन रही भोजपुरी फिल्म 'सच की जीत' की शूटिंग के दौरान किसी भी चीज से समझौता नहीं किया गया है।
इस फ़िल्म में सास और बहू के बीच अब तक दिखाई गई कहानियों से विपरीत शिक्षा और कानून के बीच सास-बहू का फैमिली ड्रामा कोर्ट में सच की जीत के साथ दर्शायी गई है। फिल्मी पंडितों के मानना है कि ये फिल्म जब रिलीज की जाएगी तो इससे भोजपुरी फिल्मों की मेकिंग और कहानी में एक नया बदलाव लाएगी और ट्रेंड चेंज भी हो सकता है।
फिल्म के निर्देशक विनोद चौरसिया ने बताया कि 'भोजपुरी फिल्म 'सच की जीत' न केवल दर्शकों का मनोरंजन करेगी, बल्कि यह समाज को एक सकारात्मक संदेश भी देगी। प्रतापगढ़ के अलग-अलग लोकेशन्स फिल्म की कहानी से पूरी तरह मेल खाते हैं, जिससे कहानी में यथार्थवाद और माटी की सोंधी महक का अहसास होगा।' उन्होंने आगे बताया कि 'प्रतापगढ़ में फिल्म की शूटिंग होने से स्थानीय लोगों में काफी खुशी का माहौल रहा है। शूटिंग के दौरान पसंदीदा कलाकारों की एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ जाती थी। यह फ़िल्म सामाजिक, पारिवारिक विषयों पर आधारित फैमिली ड्रामा से भरपूर है।'

