Dhurandhar The Revenge में यामी गौतम का कैमियो बना चर्चा का विषय, ‘शाज़िया बानो’ नाम के पीछे छुपा खास राज!

|
Dhurandhar The Revenge में यामी गौतम का कैमियो बना चर्चा का विषय, ‘शाज़िया बानो’ नाम के पीछे छुपा खास राज!

Mumbai (Anil Bedag): फिल्मी दुनिया में कई बार छोटे-छोटे डिटेल्स बड़े मायने रख जाते हैं, और ऐसा ही कुछ देखने को मिला धुरंधर द रिवेंज में, जहां यामी गौतम का छोटा सा कैमियो चर्चा का विषय बन गया। नर्स के किरदार में उनकी उपस्थिति भले ही कुछ पलों की हो, लेकिन उनका नाम ‘शाज़िया बानो’ दर्शकों के बीच जिज्ञासा और उत्सुकता दोनों पैदा कर गया।

इस राज से पर्दा उठाया निर्देशक सुपर्ण एस वर्मा ने, जिन्होंने बताया कि यह सिर्फ एक किरदार का नाम नहीं, बल्कि एक प्यारा और दिल से किया गया जेस्चर है। दरअसल, यह आइडिया आदित्य की तरफ से आया, जिन्होंने इसे फिल्म के अंत में एक सरप्राइज एलिमेंट के तौर पर जोड़ा।

बातचीत के दौरान इस नेमप्लेट को लेकर हुई हल्की-फुल्की नोकझोंक ने इस पल को और खास बना दिया। दिलचस्प बात यह है कि यह नाम यामी के पिछले काम और उनके निभाए किरदारों को एक तरह की श्रद्धांजलि भी माना जा रहा है। इसी वजह से यह छोटा सा कैमियो फिल्ममेकर्स के बीच आपसी सम्मान और क्रिएटिव बॉन्डिंग का खूबसूरत प्रतीक बन गया है। जहां एक ओर फिल्म अपनी कहानी और ट्विस्ट्स से दर्शकों को बांधे हुए है, वहीं ‘शाज़िया बानो’ जैसा छोटा लेकिन असरदार डिटेल इसे और यादगार बना देता है।

Tags

Share this story

featured

Trending