Jammu Kashmir Accident: उधमपुर में दर्दनाक हादसा, सीआरपीएफ जवानों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 3 जवानों की मौत, 15 घायल

|
JK BSF Bus Accident: उधमपुर में दर्दनाक हादसा, सीआरपीएफ जवानों से भरी बस गहरी खाई में गिर, 3 की मौत, 15 घायल

Udhampur Accident News: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में एक बड़ा हादसा हुआ है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) से भरी बस खाई में गिर गई। हादसे में तीन जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। कई जवान घायल हो गए। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। जानकारी के अनुासर, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 187वीं बटालियन की बस उधमपुर जिले में कदवा से बसंत गढ़ जाते समय करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर गई।

यह हादसा कंदवा से बसंतगढ़ की ओर जा रही 187वीं बटालियन की बस के साथ हुआ, जिसमें कुल 18 जवान सवार होने की बात सामने आ रही है। सुबह करीब 10:30 बजे बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर राहत अभियान शुरू किया। गंभीर रूप से घायल जवानों को तत्काल बसंतगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है। राहत कार्य में स्थानीय लोग भी सक्रिय रूप से शामिल हुए।

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जताया दुख, डीसी से ली जानकारी हादसे के तुरंत बाद केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने द्वीट कर घटना पर गहरा शोक जताया। उन्होंने लिखा, 'उधमपुर के कंदवा-बसंतगढ़ क्षेत्र में CRPF की एक बस के खाई में गिरने से कुछ जवानों के बलिदान की खबर सुनकर अत्यंत व्यथित हूं। मैंने डीसी सलोनी राय से बात की है, जो मौके पर मौजूद हैं और लगातार निगरानी कर रही हैं। हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सड़क की हालत खराब थी या वाहन में तकनीकी खराबी आ गई थी, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। सेना और प्रशासन ने हादसे की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं।

शहीद हुए जवानों के नामों की पुष्टि के बाद उन्हें उचित सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। स्थानीय लोगों ने भी जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि ऐसे बहादुर सपूतों की जान जाना देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

Tags

Share this story

featured

Trending