LoC के पास लैंड माइन ब्लास्ट, 6 सेना के जवान घायल, गलती से सैनिक का पैर पड़ा

Jammu: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में एलओसी के पास लैंड माइन ब्लास्ट में सेना के 6 जवान घायल हुए हैं। धमाका भवानी सेक्टर के मकरी इलाके में हुआ। इस दौरान सेना के जवान खंबा फोर्ट के पास पेट्रोलिंग कर रहे थे। घायलों को आर्मी अस्पताल भेजा गया है। धमाके की जांच की जा रही है। बताया जा रहा गोरखा राइफल्स के जवानों की एक टुकड़ी सुबह करीब 10:45 बजे हादसा हुआ। जवानों की एक टुकड़ी खंबा किले के पास पेट्रोलिंग कर रही थी। उसी दौरान एक जवान का पैर गलती से सेना की बिछाई लैंड माइन पर पड़ गया।
सभी घायलों को इलाज के लिए 150 जनरल अस्पताल (GH) राजौरी ले जाया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। जवानों को मामूली चोटें आई हैं। घुसपैठ रोकने के लिए लैंडमाइन बिछाई गई थी सेना के अधिकारियों के मुताबिक, LoC के पास घुसपैठ रोकने के लिए ये लैंडमाइन बिछाई गई थीं। अधिकारियों के मुताबिक, ये लैंडमाइंस कभी-कभी बहकर जगह से हट जाती हैं इसलिए ऐसे हादसे होते हैं।