आयशा शेट्टी के याशना कलेक्शन ने जीता साड़ी प्रेमियों का दिल

|
आयशा शेट्टी के याशना कलेक्शन ने जीता साड़ी प्रेमियों का दिल

Mumbai (Anil Bedag): भारतीय साड़ी की शालीनता, पारंपरिक बुनाई की समृद्ध विरासत और आधुनिक फैशन की खूबसूरत झलक—इन तीनों का बेहतरीन संगम है मुंबई का याशना कलेक्शन। फैशन डिजाइनर आयशा शेट्टी की यह खास पेशकश अपनी आकर्षक डिजाइनों, बेहतरीन फैब्रिक, बारीक कारीगरी और हर अवसर के अनुरूप तैयार किए गए कलेक्शन के कारण महिलाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है। ब्राइडल से लेकर बनारसी, कांजीवरम, हैंडलूम, जरी, जॉर्जेट और डिजाइनर साड़ियों तक, याशना कलेक्शन हर महिला को ऐसा विकल्प देता है जो उसकी खूबसूरती, व्यक्तित्व और भारतीय संस्कृति के प्रति उसके लगाव को और भी निखार देता है।

khabartrends

आयशा शेट्टी का मानना है कि साड़ी सिर्फ एक परिधान नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नारी सौंदर्य को व्यक्त करने का एक खूबसूरत माध्यम है। उनका प्रयास है कि हर महिला को ऐसी साड़ी मिले, जिसे पहनकर वह अपने व्यक्तित्व, पसंद और फैशन सेंस को अपनी खास शैली में प्रस्तुत कर सके।

khabartrends 2

आयशा शेट्टी कहती हैं, “मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि याशना कलेक्शन में आने वाली हर महिला को उसकी पसंद और व्यक्तित्व के अनुरूप कुछ खास मिले। साड़ी पहनने का अंदाज हर महिला का अपना होता है और मैं चाहती हूं कि हमारे कलेक्शन के जरिए वह अपने इस अंदाज को और खूबसूरती से दुनिया के सामने रख सके। आने वाले समय में याशना कलेक्शन को और बड़े स्तर तक ले जाना मेरा सपना है।”

khabartrends 3

याशना कलेक्शन की खूबसूरती और खास डिजाइन केवल स्टोर तक सीमित नहीं हैं। इसकी डिजाइनर साड़ियों को रैंप शो और फैशन वॉक में भी प्रदर्शित किया जा चुका है। हाल ही में चंडीगढ़ में आयोजित एक फैशन शो में याशना कलेक्शन की साड़ियों ने अपनी खूबसूरती और आकर्षक डिजाइन से लोगों का ध्यान खींचा। अब याशना कलेक्शन की खूबसूरत साड़ियों को इनॉर्बिट मॉल में 17 जुलाई से 16 अगस्त 2026 तक आयोजित विशेष इवेंट में भी प्रदर्शित किया जा रहा है। इस आयोजन के जरिए साड़ी प्रेमियों को याशना कलेक्शन की खास डिजाइन और खूबसूरती को करीब से देखने का अवसर मिलेगा।

आयशा शेट्टी अब याशना कलेक्शन को और अधिक विस्तार देने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। उनका उद्देश्य भारतीय साड़ी की खूबसूरती और समृद्ध परंपरा को नए फैशन ट्रेंड्स के साथ जोड़कर देशभर की महिलाओं तक पहुंचाना है। यही वजह है कि याशना कलेक्शन में शादी, पारिवारिक समारोह, त्योहार और अन्य खास मौकों के लिए साड़ियों की खूबसूरत रेंज देखने को मिलती है।

Tags

Share this story

featured

Trending