मुंबई बनेगी Global Climate Mission का केंद्र, 5,000 मेहमानों के बीच सम्मानित होंगे धरती के रक्षक!

|
मुंबई बनेगी Global Climate Mission का केंद्र, 5,000 मेहमानों के बीच सम्मानित होंगे धरती के रक्षक!

Mumbai: सितारों की चमक, वैश्विक हस्तियों का जमावड़ा और धरती को बचाने का मजबूत संकल्प! मुंबई 17 नवंबर को एक ऐसे ऐतिहासिक आयोजन की गवाह बनने जा रही है, जहां मनोरंजन, खेल और पर्यावरण एक मंच पर नजर आएंगे। प्रिंस विलियम द्वारा शुरू किया गया प्रतिष्ठित ‘अर्थशॉट प्राइज 2026’ पहली बार भारत में आयोजित होगा।

इस भव्य समारोह में प्रिंस विलियम के साथ करण जौहर, आलिया भट्ट, सोनम कपूर, सचिन तेंदुलकर, श्रेया घोषाल और ऑस्कर विजेता रामी मालेक की मौजूदगी खास आकर्षण होगी। ब्रिटिश बैंड ‘टेक दैट’ की प्रस्तुति भी शाम को यादगार बनाएगी। करीब 5,000 मेहमानों के बीच पांच श्रेणियों में पर्यावरण संरक्षण के उत्कृष्ट प्रयासों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें प्रकृति संरक्षण, स्वच्छ हवा, समुद्रों की सुरक्षा, कचरा प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन से मुकाबला शामिल है।

Tags

Share this story

featured

Trending