Christmas 2022: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्रिसमस पर देशवासियों को दीं शुभकामनाएं
Dec 25, 2022, 19:49 IST
| 
New Delhi: प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को देशवासियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि यह विशेष दिन समाज में सद्भाव और आनंद को और मजबूत करे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट में कहा- 'क्रिसमस की शुभकामनाएं। यह विशेष दिन हमारे समाज में सद्भाव और आनंद की भावना को बढ़ाए। हम प्रभु ईसा मसीह के आदर्श विचारों और समाज की सेवा पर जोर दिए जाने को याद करते हैं।' उल्लेखनीय है दुनिया में 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है।