राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी से लेकर, इन नेताओं ने दी वाल्मीकि जयंती और मिलाद उन नबी की शुभकामनाएं

राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई नेताओं ने वाल्मीकि जयंती और ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर पूरे देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं.
राष्ट्रपति मुर्मू ने शुभकामनाओं के साथ लिखा है कि सामाजिक समरसता के प्रतीक महर्षि वाल्मीकि का भारतीय संस्कृति में महत्वपूर्ण स्थान है. वहीं पीएम मोदी ने उनकी एक वीडियो शेयर की है जिसमें पीएम खुद संदेश दे रहे हैं कि 'भगवान राम के आदर्श आज भारत के कोने-कोने में एक-दूसरे को जोड़ रहे हैं, इसका बहुत बड़ा श्रेय महर्षि वाल्मीकि को ही जाता है.'
राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू ने वाल्मीकि जयंती पर लिखा है कि, 'महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सभी देशवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं! आदिकाव्य 'रामायण' के रचयिता तथा सामाजिक समानता और समरसता के प्रतीक, महर्षि वाल्मीकि का भारतीय-संस्कृति के निर्माताओं में परम आदरणीय स्थान है। उनकी पावन स्मृति में शत शत नमन!'
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सभी देशवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं! आदिकाव्य 'रामायण' के रचयिता तथा सामाजिक समानता और समरसता के प्रतीक, महर्षि वाल्मीकि का भारतीय-संस्कृति के निर्माताओं में परम आदरणीय स्थान है। उनकी पावन स्मृति में शत शत नमन!
— President of India (@rashtrapatibhvn) October 9, 2022
एक दूसरे पोस्ट में राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू ने पैगम्बर मुहम्मद (स.) के जन्मदिन यानी ईद मिलाद उन नबी के मौके पर सभी को मुबारकबाद दी है. उन्होंने पूरे देश में सौहार्द बनाए रखने और देश की प्रगति के लिए कार्य करने के संकल्प का आह्वान करते हुए लिखा है कि 'आज, हम सब पैगम्बर (स.) के जीवन से प्रेरणा लेकर, परस्पर सौहार्द के साथ, देश की प्रगति के लिए कार्य करते रहने का संकल्प करें।'
पैगम्बर मुहम्मद (स.) के जन्मदिन, मिलाद-उन-नबी के पावन अवसर पर, मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से मुस्लिम भाइयों-बहनों को, मुबारकबाद देती हूं। आज, हम सब पैगम्बर (स.) के जीवन से प्रेरणा लेकर, परस्पर सौहार्द के साथ, देश की प्रगति के लिए कार्य करते रहने का संकल्प करें।
— President of India (@rashtrapatibhvn) October 9, 2022
प्रधानमंत्री मोदी ने मिलाद उन नबी के मौके पर देशवासियों शुभकामनाएं प्रेषित की हैं. उन्होंने लिखा, 'यह अवसर हमारे समाज में शांति, भाईचारा और करुणा की भावना को आगे बढ़ाए.'
सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी दी शुभकामनाएं
इनके अलावा दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी वाल्मीकि जयंती और ईद मिलाद उन नबी की मौके पर सभी को बधाई और शुभाकामनाएं दी हैं. वाल्मीकि जयंती पर उन्होंने लिखा है, 'महाकाव्य रामायण के रचनाकार आदिकवि भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. भगवान वाल्मीकि जी ने सामाजिक समरसता के लिए अपना जीवन समर्पित किया, उनका महान व्यक्तित्व पूरे मानव समाज के लिए आदर्श और प्रेरणास्रोत है.'
वहीं दूसरे पोस्ट में केजरीवाल ने लिखा, 'सभी देशवासियों को ईद मिलाद उन नबी की मुबारक़बाद. हज़रत मोहम्मद साहब ने हमेशा आपसी भाईचारे, अमन-चैन और मानव सेवा का पैग़ाम दिया. उनके विचार पूरी इंसानियत के लिए प्रेरणादायी हैं.'
'रामायण' एक अमूल्य निधि
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी प्रदेश और देश के लोगों के लिए वाल्मीकि जयंति पर बधाई दी है. उन्होंने इस दौरान लिखा, 'आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की पावन जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन और प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई! आपके द्वारा रचित पवित्र 'रामायण' अखिल विश्व के कल्याण के लिए अमूल्य निधि और पाथेय है.'